2025 Yamaha FZ 25 Launch: ब्राजील में Launch किया , इंडिया में कब होगी वापसी?

Yamaha ने अपनी 2025 FZ 25  Yamaha ने हाल ही में अपनी पॉपुलर बाइक Yamaha FZ 25 के नए वर्जन ‘Nova Fazer FZ 25′ को ब्राजील में  launch किया है। इस नई बाइक में कई महत्वपूर्ण अपडेट्स दिए गए हैं, जो इसे एक पॉवरफुल , दमदार और आकर्षक बाइक बनाते हैं।  इंडिया में इस बाइक को पहले Yamaha FZ 25 के नाम से बेचा जाता था, लेकिन 2020 में इसे बंद कर दिया गया था। अब इसके नए रंग, कनेक्टिविटी फीचर्स और नए डिज़ाइन के साथ, इसे फिर से इंडिया में launch किए जाने की संभावना है। आइये जानते हैं इस नई बाइक के खास फीचर्स और इसके अपडेट्स के बारे में।

Yamaha FZ25 माइलेज और कीमत क्या है 

Yamaha ने Nova Fazer FZ 25 को ब्राजील में BRL 22,90,000 से BRL 23,59,000 के बीच launch किया है, जो  इंडियन रुपये में लगभग 3.50 लाख रुपये बैठता है (टैक्स को छोड़कर)। हालांकि, कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसके नए फीचर्स और कनेक्टिविटी को देखते हुए यह उचित है।  इंडिया  में अगर इसे फिर से लॉन्च किया जाता है, तो इसकी कीमत इस रेंज में रहने की उम्मीद है।

2025 Yamaha FZ 25 का डिजाइन और स्टाइल देखे 

Yamaha ने Nova Fazer FZ 25 के डिज़ाइन में छोटे लेकिन असरदार अपडेट्स किए हैं। और इसका लुक काफी हद तक Yamaha Xabre 150 जैसा दिखता है। लेकिन नए रंगों और गोल्डन अलॉय व्हील्स ने इसे और भी बेहतर बना दिया है। ब्राजील में इसे चार रंगों में पेश किया गया है, जिसमें ब्रैंको क्रिस्टल, टाइटेनियम ग्रे, मैग्मा रेड और रेसिंग ब्लू शामिल हैं। खासतौर पर ब्रैंको क्रिस्टल वेरिएंट में दिए गए गोल्ड व्हील्स इस बाइक को एक प्रीमियम लुक देते हैं।

क्या क्या है Yamaha FZ25 कनेक्टिविटी और फीचर्स में 

सबसे बड़ा अपडेट Nova Fazer FZ 25 के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में किया गया है। अब यह बाइक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। यह Yamaha Y-Connect ऐप से कनेक्ट होकर कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन दिखाती है। हालांकि, इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और गियर पोज़िशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स की कमी है। इसके अलावा, अब बाइक में LED हेडलाइट्स और टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो पहले हैलोजन होते थे। यह अपडेट न सिर्फ बाइक के लुक को और बेहतर बनाता है, बल्कि सुरक्षा को भी बढ़ाता है।

कौन कौन से कलर  में उपलब्ध हो सकती है इंडिया में Yamaha FZ25

चार नए रंग: Branco Cristal (सफेद), Magma Red (लाल), Racing Blue (नीला), और Titanium Grey (ग्रे)। Branco Cristal में गोल्डन अलॉय व्हील्स का विकल्प भी है।

Yamaha FZ25 के इंजन और परफॉर्मेंस क्या क्या है 

Nova Fazer FZ 25 में वही 249cc का सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 21.3bhp की पावर जेनेरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यामाहा FZ 25 यह इंजन पहले से ही अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और Yamaha ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। यह इंजन शहर में रोजमर्रा के उपयोग के लिए भी उपयुक्त है और हाईवे पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है।

एक बार 2025 Yamaha FZ 25 स्पेसिफिकेशन टेबल देखे 

विशेषताएँ 2025 यामाहा FZ 25
इंजन 249cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड
पावर 21.3 बीएचपी
टॉर्क 20.1 एनएम
ट्रांसमिशन 5-स्पीड मैनुअल
फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक फोर्क
रियर सस्पेंशन मोनो-शॉक
ब्रेक ड्यूल-चैनल ABS
टायर ट्यूबलेस
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुली डिजिटल, Y-Connect के साथ
हेडलाइट एलईडी
कीमत (ब्राज़ील) BRL 22,90,000 – BRL 23,59,000
अनुमानित कीमत (भारत) ₹3.50 लाख (टैक्स के बिना)

 

 इंडिया में Yamaha FZ 25 लॉन्च की संभावनाएं

Yamaha FZ 25 भारत में पहले एक लोकप्रिय मॉडल था, लेकिन इसकी बिक्री में गिरावट के कारण इसे 2020 में बंद कर दिया गया था। हालांकि, अब इस बाइक के नए वर्जन Nova Fazer FZ 25 की ब्राजील में लॉन्चिंग के बाद, संभावना जताई जा रही है कि Yamaha इसे भारत में भी दोबारा लॉन्च कर सकती है। नए फीचर्स और कनेक्टिविटी के साथ, यह बाइक भारतीय बाजार में फिर से अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *